फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पुलिस से 52.51 लाख की धोखाधड़ी, भुगतान के बाद नहीं दी डीवीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पुलिस विभाग के थाना-कोतवाली में सीसीटीवी कैमरे और संबंधित उपकरण लगाने के काम में मुंबई की फर्म की धोखाधड़ी सामने आई है। फर्म ने अभी तक डीवीआर की आपूर्ति नहीं की है। भुगतान के बाद भी आपूर्ति न करने पर कोतवाली शहर पुलिस ने फर्म और संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस थानों को सीसी टीवी कैमरों से लैस करने के लिए विभाग ने काम जेम पोर्टल के माध्यम से मुंबई के अंधेरी ईस्ट स्थित लाइट फोर्स बिल्डिंट लि. को उपकरणों की आपूर्ति का जिम्मा सौंपा था। प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) यशवंत प्रताप सिंह की तरफ से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि उपकरणों की आपूर्ति के लिए फर्म संचालक अमित राय से संपर्क किया गया।
हर बार बहाना बनाकर आपूर्ति की तारीख आगे बढ़ाता रहा। छह महीने बीतने के बाद भी डीवीआर आदि उपकरण की आपूर्ति नहीं की है, जबकि फर्म को करीब 52,51,672 रुपये का भुगतान किया जा चुका है। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि फर्म ने अभी तक डीवीआर की आपूर्ति नहीं की है। इससे सीवीटीवी के उपयोग का पूरा लाभ नहीं लिया जा पा रहा है। वहीं कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। खरीद प्रक्रिया, भुगतान और आपूर्ति से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें