फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नीदरलैंड के नागरिक का एक्सप्रेस ट्रेन से बैग चोरी

Sun, 12 Mar 2023 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
नीदरलैंड के नागरिक का ट्रेन से बैग चोरी
विज्ञापन

- बैग में नकदी, क्रेडिट कार्ड और तमाम दस्तावेज गायब
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से सफर कर रहे नीदरलैंड के एक नागरिक का बैग चोरी हो गया। बैग में हजारों की नकदी, क्रेडिट कार्ड और तमाम जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। जीआरपी ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नीदरलैंड के 32-ग्रोनिन्जेन निवासी कलानी नैथन ऑस्टर मेजर दिल्ली आए थे। वह 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की बोगी नंबर बी-5 की बर्थ नंबर-51 पर सफर कर रहा था। इसी बीच वहां रखा उसका बैग चोरी हो गया। कलानी ने जीआरपी को गुरुवार को दी तहरीर में कहा है कि बैग में लगभग आठ हजार की नकदी के अलावा लैपटॉप, क्रेडिट कार्ड, डीएल और यूनिवर्सिटी के तमाम जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। जीआरपी ने दी गई तहरीर पर धारा 379 के तहत मामला दर्ज करते हुए एसआई कुंवरपाल सिंह को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें