फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान के दौरान 150 मीटर घरों के बाहर लगे

Sun, 08 Nov 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलीपुरवा में विद्युत चेकिंग के दौरान मीटर घर से बाहर लगाने में उपभोक्ता और ठेकेदार के कर्मचारियों के बीच हुई झड़प से बंद हुआ अभियान शनिवार को एक बार फिर शुरू हो गया।
विज्ञापन



उपखंड अधिकारी व अवर अभियंताओं की मौजूदगी में 150 उपभोक्ताओं के घरों के मीटर बाहर लगाए गए, जबकि मीटर में अनियमितता की शंका पर कई मीटर सील किए गए। चार बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए।


पावर कारपोरेशन के निर्देश पर विद्युत उपभोक्ताओं के घरों के अंदर लगे मीटर बाहर लगाए जा रहे हैं। शहर में अभियान चलाकर विद्युत मीटरों को घर से बाहर लगाया जा रहा है। मीटर लगाने को काम ठेकेदार को सौंपा है।
विज्ञापन



ठेकेदार के कर्मचारी मोहल्ला मंगलीपुरवा में मीटर लगाने गए, लेकिन वहां उपभोक्ताओं ने कर्मचारियाें पर मीटर की सील तोड़ने फिर अवैध वसूली का आरोप लगाकर पिटाई की और जाम लगा दिया।


दो दिन के लिए अभियान बंद हो गया। इस मामले में विभाग ने दो उपभोक्ताओं पर रिपोर्ट दर्ज करवाई,  लेकिन शनिवार को एक बार फिर मंगलीपुरवा में ही अभियान शुरू किया गया।

 
उपखंड अधिकारी सत्येंद्र पांडेय के निर्देशन में अवर अभियंता केपी सिंह व अंबिका प्रसाद ने घरों के अंदर लगे विद्युत मीटरों को उखड़वाकर बाहर लगवाया।


अभियान में 150 उपभोक्ताओं के घरों के मीटर बाहर किए गए। जबकि 40 उपभोक्ताओं के मीटरों में कमियाें का संदेह हुआ, इस पर जांच के लिए उन्हें प्रयोगशाला में भेजने के लिए जब्त किया गया। बकाया जमा न करने पर चार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए, साथ ही एक लाख रुपये का राजस्व वसूला गया।


उपखंड अधिकारी ने बताया कि मीटर लगाने में रुपये की मांग की जाती है तो उसकी सूचना दें, लेकिन यदि मीटर लगवाने में आनाकानी की जाएगी तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें