फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरण के दौरान बही भक्ति की रसधार

Sun, 29 Mar 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बीती रात देहलिया रामपुर गांव में हुए तृतीय मां भगवती जागरण में सारी रात दुर्गा जी का गुणगान किया गया। बच्चन म्यूजिकल ग्रुप शाहजहांपुर के महिला-पुरुष कलाकारों ने फिल्मी तर्ज पर भक्तिगीत और नृत्य से लोगों को लुभाया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ कुमार आदित्य (बरेली) की गणेश वंदना के साथ हुआ। लखनऊ से आईं सुरभि ममता ने मां की भेंट पेश की। कुमार संजीव बरेली ने चलो बुलावा आया है, भोले ओ भोले मेरे यार को मना दे आदि गीतों से देर तक श्रोताओं को लुभाया।

पीलीभीत से पधारीं गीतू अरुणा ने, मैंने ज्ञान तुम्हीं से लिया है, मुझे ज्ञान तुम्हीं ने दिया है आदि गीत से अदाओं का जलवा बिखेरा। काली द्वारा राक्षस वध की झांकी आकर्षण का खास केंद्र रही। कुमार आदित्य ने तारा रानी की कथा सुनाकर कार्यक्रम का समापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें