फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर खरीदते समय विक्रेता का आधार कार्ड देखें व्यापारी : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। कस्बे के चौक स्थित गायत्री शक्ति पीठ पर मंगलवार को सराफा एसोसिएशन का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर एसपी अमित कुमार ने कहा कि सभी व्यापारी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा मुस्तैद है। कस्बे की सबसे बड़ी समस्या जाम और बेतरतीब यातायात है। कोशिश करेंगे कि इस समस्या से निजात दिलाई जाए, लेकिन इसमें सभी का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि जेवर बेचने के लिए भी लोग सराफ से संपर्क करते हैं। व्यापारियों की जिम्मेदारी है कि जिससे जेवर खरीदें, उसके आधार कार्ड की प्रति जरूर लें। चोरी और लूट की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा चुकी है। एसडीएम एपी श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशासन स्तर पर शाहाबाद के व्यापारियों को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। कार्यक्रम के संयोजक व सराफा एसोसिएशन के संस्थापक अमर रस्तोगी ने व्यापारियों की तरफ से पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में तहसीलदार अवधेश कुमार, कोतवाल संतप्रसाद उपाध्याय, सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश रस्तोगी, संरक्षक नवल रस्तोगी, भाजपा नेता हाकिम सिंह, पवन रस्तोगी, संजू श्रीवास्तव, शिवप्रकाश, प्रमोद रस्तोगी, अभय मिश्रा, सुनील इंद्रमणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें