फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: (संशोधित) समय पर टेंडर न होने से लोनिवि को लौटाने पड़े 18 करोड़ रुपये

Mon, 31 Mar 2025 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन विभागों ने खर्च किए करीब 30 करोड़
विज्ञापन



- नलकूप, स्वास्थ्य, शिक्षा और पुलिस विभाग ने निकाला भुगतान

संवाद न्यूज एजेंसी



हरदोई। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन सोमवार को विभागों ने करीब 30 करोड़ से अधिक रुपये खपा दिए। वहीं, टेंडर प्रक्रिया तय समय में शुरू न होने से लोक निर्माण विभाग को 18 करोड़ रुपये शासन को लौटाने पड़े। ईद के अवकाश में भी कोषागार कार्यालय में पूरे दिन काम हुआ। नलकूप, स्वास्थ्य, शिक्षा और पुलिस विभाग समेत अन्य विभागों ने शासन से मिले रुपयों का भुगतान निकाला।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में कार्यों और अन्य मदों में वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति पर मिलने वाले रुपयों का भुगतान न होने पर बजट लैप्स होने से बचाने के लिए विभागों ने सोमवार को भुगतान निकाला। शासन ने काम को मंजूरी के साथ मार्च माह में वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी। मार्च माह में ही रुपये आंवटित होने से लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया के लिए पर्याप्त समय न होने से रुपये शासन के पक्ष में समर्पित कर दिए हैं। बताया गया कि लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने करीब 15,00,00,000 रुपये समर्पित कर दिए।
विज्ञापन




लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-एक ने करीब 2,00,00,000 रुपये समर्पित किए हैं। ऐसे ही लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-दो ने करीब 1,00,00,000 रुपये समर्पित किए हैं। अधिशासी अभियंताओं ने बताया कि रुपये समर्पित किए जाने के लिए शासन को पत्र भेज दिए गए हैं। नोडल अभियंता आरके मौर्य ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया में करीब 20-25 दिन लग जाते हैं। समय पर्याप्त न होने के कारण रुपये समर्पित किए गए हैं, जिससे आगामी वित्तीय वर्ष जल्द ही इन कार्यों के लिए रुपये मिले जाएंगे।

नलकूप विभाग को करीब 2,50,00,000 रुपये सोमवार को ही मिले और सोमवार को ही भुगतान निकाला गया। स्वास्थ्य विभाग में सीएमओ, लोक निर्माण विभाग के सभी खंडों, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग ने, पुलिस विभाग, मेडिकल कॉलेज में काम कराए जाने के लिए भी भुगतान निकाला गया। शिक्षा विभाग ने रसोइयों का मानदेय, शिक्षा का अधिकार अधिनियम में फीस के रुपये बच्चों के खातों में जारी कर दिए। परिषदीय परीक्षा के प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं के रुपये भी विद्यालयों को दे दिए हैं।



वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. अनुराग द्विवेदी ने बताया कि शाम 5 बजे तक विभागों के बिल प्राप्त किए गए। परीक्षण के बाद बिलों को पास किया गया और भुगतान की प्रक्रिया पूरी करा दी गई है।
विज्ञापन


महाकुंभ में ड्यूटी करने वाले कर्मियों को मिला मानदेय



प्रयागराज में 45 दिनों तक महाकुंभ में ड्यूटी करने वाले कर्मियों के मानदेय के लिए शासन ने रुपये दे दिए। जिले से अग्निशमन विभाग के कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। खास बात ये रही कि ड्यूटी वापस अपने के साथ ही शासन ने जिले को ही रुपये दे दिए, जिसका कोषागार के माध्यम से संबंधित कर्मियों को सोमवार को भुगतान भी प्राप्त हो गया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें