फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरबार-ए-खुदा में दुआ को उठे हजारों हाथ

Mon, 26 Jun 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
शहर की ईदगाह मेें ईद की नमाज अदा कर दुआ मांगते नमाजी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई। जिले में ईदुल फितर के पर्व पर अमन की सरपरस्ती बरकरार रखने को सोमवार को दरबार-ए-खुदा में हजारों हाथ उठे। बिलग्राम चुंगी स्थित ईदगाह में सुबह से ही अकीदतमंदों की भीड़ जुटने लगी। ईदगाह में मौलाना इजहार हुसैन ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन


रोजेदारों को ईद की बधाई देते हुए इमाम ने कहा किईद रोजदोरों के लिए अल्लाह का इनाम है। रमजान के पाक माह को पूरा करने के बाद अल्लाह ने रोजदारों की जीत का पैगाम दिया है जिसेे ईद की खुशियों के साथ मनाया जाता है। इस दिन तमाम गिले-शिकवे मिटाकर एक दूसरे के गले लग जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि रमजान की रुखसती के बाद भी हमें वही दीनी माहौल बनाए रखना चाहिए जो रमजान में बना रहा। पांच वक्त की नमाज आम दिनों में भी फर्ज है। ईद के दिन हमें अपनी ईद के साथ गरीबों की ईद के लिए भी हैसियत के अनुसार इंतजाम करना चािहए।
विज्ञापन


इस मौके पर राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल, सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने लोगों से गले मिलकर ईद की बधाई दी। डीएम शुभ्रा सक्सेना, एसपी विपिन कुमार मिश्रा, एडीएम डॉ. विपिन कुमार मिश्रा, एसडीएम सदर आशीष कुमार सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, कांग्रेसी नेता सुख सागर मिश्र, भाजपा नेता पारुल दीक्षित, बसपा नेता धर्मवीर सिंह पन्ने, अमित त्रिवेदी रानू, अमित बाजपेई आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें