हरियावां। शराब के आदी अधेड़ ने हरियावां थाना क्षेत्र के खेमईपुरवा गांव में सोमवार रात गमछे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव घर के अंदर ही फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खेमईपुरवा निवासी मोहनलाल (46) मजदूरी करते थे। परिजनों के मुताबिक वह के आदी थे। शराब पीने के बाद पत्नी से मारपीट भी करते थे। बीते रविवार को मोहनलाल ने शराब पीने के बाद पत्नी मोहिनी को बुरी तरह पीटा। इससे नाराज होकर पत्नी बच्चों को साथ लेकर अपने मायके कायमपुर चली गई और फिर वहां से मजदूरी करने लुधियाना चली गई।
सोमवार को मोहनलाल को इसका पता चला तो वह अवसाद में आ गया। गांव में उसने शराब पी और शाम लगभग छह बजे घर के अंदर कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं आया तो पड़ोसी ने उसे आवाज दी। जवाब न मिलने पर अंदर जाकर देखा तो मोहनलाल का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार यादव ने बताया कि मोहन शराब का आदी था। रविवार को पत्नी से विवाद हुआ था। इस पर पत्नी उसे छोड़कर मायके और फिर लुधियाना चली गई थी। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।