फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नशे में धुत प्रधान पर मंदिर में तोड़फोड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहाबाद। क्षेत्र के प्रधान पर नशे में धुत होकर मंदिर से शिवलिंग और नंदी को तोड़कर नाली में फेंकने का आरोप लगा है। प्रधान के खिलाफ तहरीर दी गई है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर खुर्द निवासी शांति स्वरूप पिछले कई वर्षों से कस्बे के संभा मोहल्ले में रहते हैं। शांति स्वरूप की बहू पूनम देवी का आरोप है कि गांव के प्रधान विवेक पांडे गुरुवार रात 10 बजे शराब पीकर आए और मंदिर के अंदर घुसकर तोड़फोड़ की। पूनम देवी का कहना है कि जब पति व पुजारी उमेश तिवारी ने विरोध किया तो प्रधान ने उनके साथ भी गाली गलौज और मारपीट की। घटना की सूचना पीआरवी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

पीआरवी पुलिस शराबी प्रधान को कोतवाली नहीं ला सकी। शराब के नशे में धुत प्रधान गिर गया और उसके सिर में चोट आने से वह भी लहूलुहान हो गया। पीड़ित शांति स्वरूप की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर प्रधान के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की गई है। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले में जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें