फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चाय-समोसे की दुकान पर चल रहा था नशे का कारोबार, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। औद्योगिक क्षेत्र में चाय-समोसे की दुकान की आड़ में नशे का कारोबार चल रहा था। संडीला कस्बा चौकी प्रभारी प्रिंस कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारा। यहां से पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर, शराब, गांजा समेत कई नशीले पदार्थ बरामद किए हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि कछौना कोतवाली क्षेत्र के रैंसो निवासी राम सागर औद्योगिक क्षेत्र के फेस-2 में चाय और समोसे की दुकान चलाता है। इसकी आड़ में वह नशीले पदार्थ भी बेचता हैं।
उसके पास से 270 क्वार्टर देसी शराब, दो किलो साठ ग्राम गांजा, आठ पैकेट गोगो अल्ट्राथीन पेपर, 64 पैकेट सुपर गोगो और 30,500 रुपये बरामद हुए हैं। एएसपी के मुताबिक राम सागर के खिलाफ कछौना केातवाली क्षेत्र में आबकारी अधिनियम के पांच मामले दर्ज हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें