फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला व्यापारी की हत्या में दो पर रिपोर्ट

Wed, 20 Apr 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
दुखी परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र में गल्ला व्यापारी की हत्या में दो लोगों के खिलाफ लूट व हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम में उसके सिर में गोली निकली है। घटना से गांव में तनाव व्याप्त है। पुलिस को अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुर मजरा ममरेजपुर निवासी श्रवण (45) की ममरेजपुर के पास दो बदमाशों ने सोमवार को साढ़े दस बजे गोली मार कर एक लाख 64 हजार रुपये लूट लिए थे। देर रात पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें उसके सिर से 315 बोर की गोली बरामद हुई है।

पुलिस ने इस मामले में पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ लूट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसके एक पुत्र अनुज और तीन पुत्रियां अर्वना, कल्पना और अल्का हैं। घटना में घर के कमाऊ व्यक्ति की मौत के बाद उनके ऊपर आर्थिक संकट आ गया है। उसके पास सिर्फ डेढ़ बीघा जमीन है। दिन दहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र के व्यापारी में भारी रोष है। इससे पूर्व ही ममरेजपुर मार्ग पर कई लूट की घटनाएं हो चुकी है। कोतवाली प्रभारी नागेश मिश्र ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें