फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बरसीं राहत की बूंदें, बदला मौसम का मिजाज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटाे- 36- स्टेशन रोड पर बारिश में जाते वाहन। संवाद
विज्ञापन

- दिन भर बादलों की चादर और चिपचिपी गर्मी से लोग रहे परेशान
- शाम को 6.2 मिमी बारिश के बाद चली ठंडी हवा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जिले में बृहस्पतिवार को दिन भर उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किए रखा। लेकिन, शाम के समय हुई बारिश ने बड़ी राहत दी। भले ही बारिश कुछ देर के लिए हुई लेकिन वातावारण में ठंडक घुल गई और मौसम सुहावना हो गया। पूरे दिन आसमान पर बादल छाए रहने से धूप का असर कम रहा, हालांकि नमी अधिक होने के कारण उमस ने लाेगों को पसीने से तरबतर किए रखा।
विज्ञापन

मानसून ने कुछ दिन तक जिले को सराबोर रखा था लेकिन करीब सप्ताह भर से बारिश नहीं हो रही थी। ऐसे में उमस भरी चिपचिपी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था। रोज बादल तो आ रहे थे लेकिन बारिश नहीं होने से पसीने से तरबतर होना पड़ रहा था। बृहस्पतिवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल आते जाते रहे। इससे उमस ने लोगों को पसीने से तरबतर रखा। शाम को करीब चार बजे चली तेज हवाएं और फिर 15 मिनट तक हुई मूसलाधार बारिश ने वातावरण में बदलाव ला दिया। उमस भरी गर्मी से निजात मिली। शाम को बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया। लोगों ने घरों की छतों और पार्कों में टहलकर मौसम का आनंद लिया। बाजारों में भी बारिश थमने के बाद चहल-पहल बढ़ गई। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आर्द्रता 85 प्रतिशत और शाम को 62 प्रतिशत रही। हवाओं की रफ्तार दो किलोमीटर प्रति घंटा और बारिश करीब 6.2 मिलीमीटर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें