फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम को नहीं बताई समस्या

Sun, 12 Jul 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर सर्वर डाउन होने तथा कंप्यूटर सिस्टम खराब होने की समस्या बीते काफी समय से बनी हुई है, पर उसका निदान मुरादाबाद मंडल को शिकायत भेजने की बात कही गई, पर शुक्रवार को जब डीआरएम जनपद आए तो भी उन्हें सर्वर डाउन रहने तथा कंप्यूटर सिस्टम खराब होने की समस्या से अवगत नहीं कराया गया, जिससे समस्या का समाधान स्थायी रूप से नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


स्टेशन को भले ही बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा हो, पर जिम्मेदारों की उदासीनता से लोगों की समस्याएं कम नहीं हो रही हैं। ज्ञात हो कि रेलवे स्टेशन पर टिकट बिक्री के लिए लगाई गईं मशीनें व कंप्यूटर काफी पुराने हो चुके हैं, जिनकी वजह से आए दिन टिकट वितरण प्रणाली ठप बनी रहती है।

जिससे लोगों को समय से टिकट नहीं मिल पाते और कई बार तो लोगों की ट्रेन तक छूट जाती है। आरक्षण टिकट को लेकर हो रही सर्वर की समस्या और अनारक्षित टिकट के कंप्यूटर की समस्या के लिए स्थानीय अफसरों द्वारा स्थायी रूप से निस्तारण नहीं किया जा रहा है, जबकि अफसरों द्वारा मुरादाबाद मंडल के अफसरों को सूचना भेजने की बात कही जाती है।
विज्ञापन


पर, जब शुक्रवार को जनपद में डीआरएम आए तो उन्होंने स्टेशन की सुविधाएं, कार्य प्रक्रिया व कमियों के संबंध में स्टेशन अधीक्षक को बुलाकर जानकारी ली। जिसमें स्टेशन अधीक्षक ने डीआरएम को सब कुछ ओके बताया, पर सर्वर और कंप्यूटर सिस्टम खराब होने की समस्या की जानकारी नहीं दी, जिससे टिकट बिक्री को लेकर समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


इस बाबत स्टेशन अधीक्षक रामरतन से जानकारी भी गई तो उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग को सूचना भेजी जा चुकी है, जल्द ही सुधार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें