फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जीएम के दौरे को लेकर डीआरएम ने स्टेशन का लिया जायजा

Fri, 28 Mar 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन कार्यों को तय समय में पूरा कराने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मुरादाबाद मंडल के महाप्रबंधक के प्रस्तावित निरीक्षण को लेकर बृहस्पतिवार को डीआरएम ने स्थानीय रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। डीआरएम ने स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए और पेयजल की व्यवस्था को भी दुरूस्त करने के निर्देश दिए। डीआरएम के औचक निरीक्षण को लेकर अधिकारियों कर्मचारियों में खलबली की स्थिति रही।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक राज कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को अपनी विशेष ट्रेन से दोपहर को करीब सवा 12 बजे स्थानीय स्टेशन पहुंचे। डीआरएम के रुकने का कार्यक्रम निर्धारित नहीं था लेकिन अचानक उन्होंने अपनी ट्रेन को रुकवा लिया और करीब पौन घंटे तक एक बजे तक स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर निर्माण कार्य को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि महाप्रबंधक का निरीक्षण प्रस्तावित है। अभी तिथि तो तय नहीं हुई है लेकिन सभी लोग तैयारियां पूरी रखें। कहा कि निरीक्षण के दौरान कोई कमी न रहे। इसलिए यात्रियों से जुड़ीं सुविधाएं भी पूरी रखें। वाटर कूलर की पर्याप्त व्यवस्था और संचालित हालत होने चाहिए। साथ ही टीन शेड का निर्माण पूरा कराने और उनमें पंखे लगाकर प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। डीआरएम ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बालामऊ का निरीक्षण भी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें