फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सई नदी पर बने रेलवे पुल का डीआरएम ने किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं

विज्ञापन
फोटो- 27- रेलवे स्टेशन पर खड़ी डीआरएम की विशेष ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। रेल सुरक्षा और यात्री संरक्षा के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को मंडल रेल प्रबंधक ने हरदोई से काकाेरी के बीच तमाम फाटक और पुलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले के अंतर्गत करना और मसीत स्टेशन के बीच बने सई नदी के पुल का सुरक्षा निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की। काकोरी तक निरीक्षण के बाद उन्होंने बालामऊ रेलवे स्टेशन पर रुककर करीब 45 मिनट तक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य दोपहर 12 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन अपनी विशेष ट्रेन से पहुंचे। हालांकि, वह स्टेशन पर नहीं उतरे और यहां के अधिकारियों को अपने साथ लेकर काकोरी की ओर रवाना हो गए। रेल सुरक्षा और संरक्षा व्यवस्था को परखने के उद्देश्य से किए गए निरीक्षण में उन्होंने अप और डाउन दोनों रूट पर पड़ने वाले रेल फाटकों का जायजा लिया, इसमें कोढ़ा स्थित रेलवे फाटक भी शामिल रहा। डीआरएम ने करना और मसीत स्टेशन के मध्य सई नदी पर बने रेलवे पुल पर उतरकर करीब बीस मिनट तक गहन निरीक्षण किया। उन्होंने पुल की संरचना, ट्रैक की मजबूती और सुरक्षा उपायों की समीक्षा की।
इसके बाद काकोरी तक निरीक्षण करने के बाद वापसी में उन्होंने बालामऊ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का आंकलन किया। बालामऊ रेलवे स्टेशन पर डीआरएम करीब पौन घंटे तक रूके, इस दौरान साफ सफाई और सर्दियों में यात्रियों के बैठने की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने पर अधिक जोर दिया। इस दौरान हरदोई रेलवे स्टेशन से सीएमआई अंबुज मिश्रा व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन



स्थानीय स्टेशन का हुआ विंडो इंस्पेक्शन
हरदोई। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है। उम्मीद की गई थी कि डीआरएम यहां के कार्याें की प्रगति का जायजा लेंगे। स्थानीय स्टेशन पर 11:58 बजे पहुंचे डीआरएम 12:06 बजे रवाना हो गए। आठ मिनट के दौरान वह विशेष ट्रेन से नीचे नहीं उतरे। स्टेशन अधीक्षक के अवकाश पर होने की वजह से स्टेशन मास्टर पवन कुमार शुक्ला ने उन्हें ट्रेन में जाकर प्रगति आख्या दिखाई और उन्होंने ट्रेन की विंडों से ही निर्माण कार्याें को निरीक्षण कर लिया। डीआरएम के बाहर न आने की वजह से उनके इंतजार में खड़े यात्री और जागरुक लोगों का निराशा हाथ लगी जो निर्माण कार्यों के संबंध में अपनी बात रखने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें