फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: निजी बस की टक्कर से ड्राईवर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। सीतापुर मार्ग पर कोतवाली देहात क्षेत्र में रोडवेज वर्कशॉप के पास प्राइवेट बस ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कोतवाली देहात के जीडीसी तिराहा निवासी दिनेश पाल (23) आईटीआई करने के बाद घर पर ही रहते थे। उसने ड्राइवरी सीख ली थी। गुरुवार की सुबह पैदल टहलने के लिए हरदोई -सीतापुर मार्ग पर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में कोतवाली देहात क्षेत्र में रोडवेज वर्कशॉप के पास तेज रफ्तार से सीतापुर की ओर जा रही प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगने से दिनेश पाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा की जानकारी पर जब तक पुलिस पहुंची, तब तक दिनेश पाल की मौत हो चुकी थी। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दिनेश पाल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें