हरदोई से फर्रुखाबाद जा रही थी बस
बरनई चतरखा निवासी राघवेंद्र हरदोई डिपो की बस लेकर फर्रुखाबाद वाया सांडी जा रहे थे। जैसे ही बस शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर पहुंची, उन्हें ब्रेन स्ट्रोक पड़ गया। इससे बस बेकाबू हो गई। बस ने परिवार के साथ नैमिष जा रहे ककरा निवासी संजीव तिवारी की कार और लाहोरीपुरवा निवासी विकास के ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा में सवार आदमपुर निवासी अफसाना घायल हो गईं।
आईसीयू में है ड्राइवर
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी सांडी पहुंचाया, जहां से राघवेंद्र को हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज और फिर निजी अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टर ने बताया कि चालक राघवेंद्र को ब्रेन स्ट्रोक पड़ा है और उनकी हालत गंभीर है। वे आईसीयू में भर्ती हैं।