हरदोई। शाहाबाद पाली मार्ग पर बृहस्पतिवार को देर शाम पिकअप और बोलेरो की भिड़ंत में बोलेरो चालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम पिढ़ाता निवासी अनुराग मिश्रा (24) चालक था। बृहस्पतिवार को शाम वह देहात कोतवाली के बनियानीपुरवा स्थित मकान पर बोलेरो से जा रहा था।
रास्ते में पाली-शाहाबाद मार्ग पर खेड़ा तिराहा के पास सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे अनुराग मौत हो गई। हादसे के बाद भागने का प्रयास कर रहे पिकअप चालक को राहगीरों ने दबोच लिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।