फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र के बिहगांवा पुलिया के पास कीचड़ की वजह से अचानक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। इससे चालक की दबकर मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के धियरई निवासी यूनुस (34) बुधवार की शाम को थाना क्षेत्र के बिहगांवा से ट्रैक्टर ट्राली में लोहे के गाटर लादकर अपने गांव आ रहा था। इसी बीच रास्ते में पुलिया के पास कीचड़ होने के कारण ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खंती में पलट गयी। ट्रैक्टर चला रहे यूनुस की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। यूनिस की पत्नी शिल्पी के चार पुत्र व एक पुत्री है। कोतवाल रंधा सिंह ने बताया अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें