संविधान गौरव अभियान की गोष्ठी में बोलतीं भाजपा की प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा व मंच पर मौजूद पद
- फोटो : संविधान गौरव अभियान की गोष्ठी में बोलतीं भाजपा की प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा व मंच पर मौजूद पदाधिकारी।
हरदोई। भाजपा के बैनर तले चल रहे संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत एक गोष्ठी का आयोजन मंगलवार को हुआ। पार्टी कार्यालय में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के मूल्यों और सिद्धांतों का चीरहरण कांग्रेस शासनकाल में हुआ था।
गंगानगर स्थित पार्टी कार्यालय में अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रबुद्ध वर्ग जिला संगोष्ठी में अर्चना मिश्रा ने कहा कि बाबा साहेब के समानता के विचारों पर भाजपा सरकारें काम कर रही हैं। समानता के विचार पर काम करते हुए कमजोर आर्थिक वर्ग के सभी देशवासियों के लिए जन-धन योजना में बैंक खाते खुलवाए गए। अमीर और गरीब के बीच की खाई को पाटने का काम भाजपा ने किया।
उन्होंने कहा कि डॉ. बीआर आंबेडकर एक देश में दो निशान, दो विधान के खिलाफ थे, लेकिन नेहरू गांधी परिवार की तुष्टीकरण की राजनीति ने देश के अंदर ही विषमता लाने का काम किया। अर्चना मिश्रा ने कहा कि बाबा साहेब देश की धरोहर हैं। उन्हें सिर्फ वोट की राजनीति तक न समेटें। कांग्रेस ने संविधान को 85 बार से भी ज्यादा संशोधित कर लोकतांत्रिक व्यवस्था से चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त करने का काम किया।
गोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि कांग्रेस को जब सत्ता मिलती है तो अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार होता है। विपक्षी दलों ने जातिवाद और संप्रदायवाद को बढ़ावा देकर समाज में फूट डालने का काम किया है। गोष्ठी में अनुसूचित जाति समाज के कई लोगों ने भी अपने विचार रखे। सं
चालन जिला महामंत्री ओम वर्मा ने किया। इस दौरान डा. बुद्धिप्रिय, धम्मपाल, जिला उपाध्यक्ष प्रीतेष दीक्षित, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, सतेंद्र राजपूत, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष महिपाल गौतम, महिला मोर्चा की अध्यक्ष अलका गुप्ता, युवा मोर्चा के अध्यक्ष आकाश सिंह भी मौजूद रहे।