फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश रोका

Tue, 01 Sep 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के आरक्षण की सूचियां समाचार पत्रों में आने के बाद डीपीआरओ कार्यालय में लोगों की भीड़ अधिक बढ़ गई। ऐसे में हर वक्त कार्यालय में बाहरी लोगाें का जमघट लगा रहता है। लोगों की भीड़ पर नाराजगी जताते हुए मंगलवार को डीपीआरओ ने बाहरी व्यक्तियों के कार्यालय में आने पर रोक लगा दी।
विज्ञापन


त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर इन दिनों काफी गहमागहमी बनी हुई है। सूचियां समाचार पत्राें में प्रकाशित हो गई हैं। हालांकि, अभी जिला प्रशासन से आधिकारिक रूप से प्रकाशन नहीं किया। ऐसे में सूचियां प्राप्त करने को लेकर डीपीआरओ कार्यालय में भीड़ लगी हुई है, जिससे विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहा हैं।

ऐसे में मंगलवार को डीपीआरओ भास्कर दत्त पांडेय ने कार्यालय का निरीक्षण किया तो पाया कि तमाम लोग दफ्तर में जानकारी करते दिखे। जिसको देख डीपीआरओ का पारा चढ़ गया। उन्होंने कार्यालय में मौजूद सभी लोगाें को बाहर किया और लिपिकों को भी दोबारा पब्लिक के बीच बैठा देखने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें