फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कटियारी क्षेत्र में बाढ़ का पानी घुसने से दर्जनों गांव टापू बने

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गुरुवार को गंगा के पानी में पांच सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई और पानी खतरे के निशान 137.10 मीटर से 20 सेमी. ऊपर पहुंच गया है। रामगंगा का पानी 136.65 मीटर पर ही बना हुआ है। गर्रा के पानी में 25 सेमी. की कमी आई है और पानी 146.25 मीटर पर आ गया है। कटियारी क्षेत्र के कई गांवों के चारों ओर बाढ़ का पानी आ गया है। इससे ये गांव टापू बन गए हैं। इन गांवों का संपर्क अरवल से कट गया है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही बारिश और बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी से यहां की नदियों के पानी में उतार-चढ़ाव जारी है। गंगा और रामगंगा नदी में चार लख 29 हजार 330 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गंगा, रामगंगा व गर्रा के पानी से कटियारी क्षेत्र में नीलम और गंभीरी नदियों का पानी एक हो गया है। इससे यहां पर हरपालपुर, बिलग्राम व मल्लावां क्षेत्र में पानी कई गांवों के चारों ओर भर गया है।
हरपालपुर के कटियारी क्षेत्र में गंगा व रामगंगा नदी के पानी से आलमपुर से अदनिया, सुदनीपुर, नाउपुरवा, जगन्नाथ पुरवा समेत दर्जनों गांव का अरवल थाने से संपर्क टूट गया है। अरवल थाना जाने वाले मार्ग पर भी बाढ़ का पानी बहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अदनिया गांव के रतिराम व साधुराम ने बताया कि गांव पूरी तरह से बाढ़ के पानी से घिर गया है।
विज्ञापन

बेहटा मुड़िया गांव निवासी रामआसरे के मकान के पास रामगंगा नदी तेजी से कटान कर रही है। इसके चलते वह अपना पक्का मकान तोड़ने पर विवश हो गए हैं। सवायजपुर एसडीएम डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव ने नाव से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। चंद्रमपुर गांव में पहुंचकर बाढ़ व राहत बचाव कार्य देखा। बताया कि रामगंगा नदी में पानी बढ़ने के साथ कटान भी हो रहा है। बाढ़ के पानी से घिरे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। चंद्रमपुर के 12 परिवारों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कराया गया है। बाढ़ चौकियाें पर सभी विभाग से एक-एक कर्मचारी की तैनाती की गई है। मोटर वोट व स्टीमर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
बिलग्राम क्षेत्र के कटरी बिछुइया, चिरंजीवपुरवा, घासीरामपुरवा, गन्नेपुरवा, उम्मीदपुरवा व मक्कूपुरवा आदि गंगा के पानी से चारों ओर से घिर गए हैं। मल्लावां क्षेत्र के कटरी में गंगा नदी के किनारे बसे गांव माहिमपुर, शाहपुरपवार, हरीगंज, लोकइयापुरवा, हीरापुरवा समेत अन्य गांव बाढ़ के पानी से घिर गए है। इन गांवों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। बक्शीपुरवा, लोनार, हरीगंज के गांवों के कुछ हिस्से के घरों के किनारे तक पानी पहुंच गया है। डीएम एमपी सिंह ने बताया कि बिलग्राम व सवायजपुर के एसडीएम से रिपोर्ट मांग ली गई है। प्रभावित परिवारों को समय से मदद दी जा रही है।

फोटो - 11 मल्लावं क्षेत्र में गंगा नदी के पानी से हो रहे कटान को देखते विधायक आशीष सिंह आशू। संवाद
विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा
बिलग्राम-मल्लावां विधायक आशीष सिंह आशू ने गुरुवार को गंगा नदी के बढ़ते पानी से घिरे गांवों का जायजा लिया। डीएम से फोन पर वार्ता की। पीड़ितों को हर संभव मदद देने की बात कही। ग्रामीणों से समस्याओं के बारे में बात की। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि प्रशासन से कोई मदद नहीं मिल रही है। उन्होंने प्रभावित किसानों को स्टीमर, नाव, राशन उपलब्ध कराए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें