फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तीन क्विंटल सीप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। मेंहदीपुर के पास सीप भरा लोडर दो तस्करों के साथ पुलिस ने पकड़ लिया। तस्कर गर्रा नदी से निकाले गए सीप 60 बोरियों में भरकर संभल ले जा रहे थे। साठ बोरियों में तीन हजार किलो सीप बरामद हुए हैं। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया गया है और दोनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पाली के प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि गर्रा नदी से कुछ दूर मेहंदीपुर गांव के पास कुछ लोग लोडर में तस्करी के लिए सीप भर रहे हैं। पुलिस ने वन रेंजर आलोक शर्मा ओर उनकी टीम के साथ मौके पर छापा डाल दिया। यहां से लोडर में साठ बोरियों में भरी तीन क्विंटल सीप बरामद कर ली। पूछताछ में इन लोगों ने अपना नाम पता शाहजहांपुर जनपद के कटरा कस्बा के मोहल्ला कोरियान निवासी राजू और संभल जनपद के थाना सरॉय तरीन के अंतर्गत एक मीनार वाली मस्जिद नवाब खेल निवासी मोहम्मद जाफर बताया। जाफर ने बताया कि वह सीप लोड कर तस्करी के लिए संभल ले जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया गया है। सीप को कब्जे में लेकर जांच के लिए वन विभाग के अफसरों को सौंपा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें