शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हैदरपुर निवासी रामशील ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी दो मई को जनपद शाहजहांपुर के थाना अल्हागंज के गांव दहेना निवासी अशोक कुमार पुत्र मंशाराम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति अशोक, सास नन्ही देवी, देवर तिनक्कू, गुड्डू, खुशीराम व पंचम दहेज में 50 हजार रुपये व भैंस की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे।
31 अक्तूबर को वह मायके में थी। ससुराली मायके आए और दहेज की मांग पूरी करने का दबाव बनाने लगे। उसके साथ मारपीट की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)