फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत चार के खिलाफ दहेज प्रताडना की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तिलोइया कला निवासी महिला ने पति व ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के तिलोइया कला गांव निवासी सना पत्नी मोनिस ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी 2015 में मोनिस अली पुत्र यूनुस निवासी ग्राम तिलाइयां कलां के साथ हुई थी।
आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद ही संडीला कस्बा निवासी चचिया ससुर इशरत उसके पति, ससुर मोहम्मद यूनुस व देवर मोहसिन को उकसाने लगे। इसके बाद उसका उत्पीड़न शुरू हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को उसके पति ने मायके से दो लाख रुपये लाने की बात कही। उसने विरोध किया तो नाराज पति मोनिस ने चाचा व भाइयों के साथ मिलकर उसको मारापीटा और घर से निकाल दिया। देवर ने जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति मोनिस, ससुर यूनुस, देवर मोहसिन व चचिया ससुर इशरत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें