फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के गांव कोड़नी में मंगलवार को विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत होने के मामले में मृतका के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने तीन ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोड़नी मजरा लोन्हारा निवासी गीता (21) पत्नी धर्मेंद्र की मंगलवार को घर में मौत हो गई थी। पति ने महिला द्वारा खुदकुशी किए जाने की बात कही थी। वहीं मृतका के बाबा छोटेलाल समेत अन्य परिजनों ने दहेज की मांग पूरी न किए जाने पर हत्या का आरोप लगाया था। देर रात गीता के बाबा छोटेलाल ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
बताया कि पौत्री गीता की शादी 11 माह पूर्व धर्मेंद्र के साथ हुई थी। आरोपी दहेज की मांग कर उसे परेशान कर रहे थे। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने पति धर्मेंद्र, ससुर भन्नू व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसओ राय सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें