फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: टूरिस्ट परमिट पर फुटकर सवारियां ले जा रही डबल डेकर बस ट्रक से टकराई, एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। टूरिस्ट परमिट पर फुटकर सवारियां लेकर संडीला से सोनीपत जा रही स्लीपर बस बस हरदोई-सीतापुर रोड पर टड़ियावां थाना क्षेत्र में इटौली पुल के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन


घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। ट्रक के नीचे सो रहे क्लीनर की घटना में मौत हो गई, जबकि बस में सवार चार यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद बस के चालक और परिचालक मौके से भाग निकले। बस में 100 से अधिक लोग सवार थे।

संडीला में बेनीगंज रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास से स्लीपर बस बस सोनीपत जाती है। अधिकांश सवारियां संडीला से ही बस में सवार हो जाती हैं। रास्ते में बेनीगंज, कोथावां, प्रतापनगर चौराहा और शाहाबाद से भी बस में सवारियां बैठती हैं। बुधवार शाम साढ़े चार बजे सवारियाें से भरी स्लीपर बस हरदोई-सीतापुर मार्ग पर टड़ियावां थाना क्षेत्र में नो इंट्री में सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी।
विज्ञापन


टक्कर लगने से बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रक आधा खाई में लटक गया। ट्रक के नीचे सो रहे क्लीनर शहर कोतवाली क्षेत्र के पहसामऊ निवासी लवकुश (19) की मौत हो गई। बस में सोनीपत जाने के लिए सवार हुए बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के मझिया निवासी देवेंद्र (34), उनका पुत्र मंदीप (11), बस में ही सवार माधुरी (50) और कंचन (15) घायल हो गईं। इन चारों को जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

सीओ हरियावां संतोष सिंह, टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह, नायब तहसीलदार अनुपम सूचना पर पहुंचे। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि बस चालक के बारे में जानकारी की जा रही है।
उपसंभागीय परिवहन अधिकारी के मुताबिक बस में 12 सवारियों को लेटने और 25 सवारियों को बैठाने की क्षमता थी। बस के नंबर के हिसाब से यह जानकारी ऑनलाइन जुटाई गई। दूसरी ओर प्रत्यक्षदर्शियों और बस में सवार लोगों के मुताबिक करीब 100 सवारी बस में थीं। प्रत्येक सीट पर तीन से चार लोग बैठे थे। बस की गैलरी में प्लास्टि के स्टूल भी पड़े थे और इन पर भी सवारियां बैठाई गई थीं। इतनी सवारियां लेकर जा रही बस की जांच न संडीला में हुई और न ही किसी अन्य क्षेत्र में। घटना के बाद शीशे टूट गए थे, कई सवारियां इन शीशों से बाहर गिरी थीं। बस में रखा एक स्टूल भी सड़क किनारे खंती में पड़ा मिला।
ट्रक से टकराई स्लीपर बस की फिटनेस और बीमा की औपचारिकताएं पूरी हैं, लेकिन बस के पास जो पर मिट है उस पर सवारियां नहीं ढोई जा सकतीं। दरअसल बस के पास टूरिस्ट परमिट है। इस पर फुटकर सवारियां नहीं ले जाई जा सकतीं। संडीला कस्बे से ऐसी कई बसें लगातार संचालित की जा रही हैं। इन बसों में सीट बुक कराने के लिए बाकायदा पूरा नेटवर्क काम करता है। बस में बैठने वाले लोगों को विजिटिंग कार्ड पकड़ा दिए जाते हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में विजिटिंग कार्ड भी पड़े मिले। उपसंभागीय परिवहन अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि बस के पास टूरिस्ट परमिट है, लेकिन इस पर फुटकर सवारी नहीं ले जाई जा सकतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें