फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को रट्टू तोता न बनाएं : रजनी तिवारी

Sun, 10 Mar 2024 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। नगर संसाधन केंद्र पर शनिवार को हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव हुआ। इसमें निपुण बच्चों को सम्मानित किया गया। इसमें बच्चों को रट्टू तोता न बनाने के स्थान पर समझाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा बच्चों की प्रतिभा उभारने व सर्वांगीण विकास के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की गई है। बच्चे देश का भविष्य है। बच्चों को रट्टू तोता न बनाया जाए, उनको समझाया जाए। विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति व सभ्यता से परिचय कराया जाए।
ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने निपुण भारत मिशन कार्यक्रम की सराहना की। खंड शिक्षाधिकारी अनिल झा ने कहा कि बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजे और उनकी शिक्षा पर ध्यान दें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रत्येक न्याय पंचायत के पांच- पांच निपुण बच्चों को पुरस्कृत किया गया। आशीष मिश्र, सुप्रिया, देवेंद्र पांडेय, आशुतोष मिश्रा, रवि गुप्ता, प्रभाकर बाजपेई, मो.इमरान, स्वेता सिंह, संतोष अग्निहोत्री, गौरव तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें