फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाहों पर न दें ध्यान, शांतिपूर्ण ढंग से मनाए त्योहार : एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। क्षेत्र में होने वाले झंडा मेला समेत अन्य त्योहारों पर शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए एडीएम ने सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही। कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक में नगर के लोगों और आयोजकों ने त्योहार व मेला के दौरान सफाई व्यवस्था, बिजली और सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन

नगर में झंडा मेला के आयोजन के साथ ही बारावफात व गणेश महोत्सव का त्योहार मनाया जाएगा। इसको लेकर पीस कमेटी की बैठक में एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी ने कहा कि त्योहार प्रेम व सौहार्द के प्रतीक होते हैं ऐसे में किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। डीजे संचालन को लेकर उन्होंने मानकों के वितरीत डीजे बजाने पर सीज करने की चेतावनी दी। आयोजकों को कार्यक्रम से पहले अनुमति व विभागीय एनओसी लेने के निर्देश दिए।
एएसपी नृपेंद्र सिंह ने सभी से सहयोग की अपील की ताकि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के माहौल में सम्पन्न हो सके। सभी अधिकारियों ने मेला मार्ग, श्री महावीर जी मंदिर व इमलिया बाग चौराहा का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान एसडीएम नारायणी भाटिया, सीओ एसके सिंह, एक्सईएन विद्युत अजय कन्नौजिया समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में महावीर जी झंडा मेला कमेटी अध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री, भाजपा नगर अध्यक्ष रामन जायसवाल, वेद प्रकाश मिश्रा, हसन मक्की, मौलाना मेंहदी हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें