फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धा : हम हैं मैदान में मौजूद, न डरना यारों...

विज्ञापन
फोटो- 39- अपनी टीम के साथ डॉ. कमर हैदर। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। लॉकडाउन में संकट के साथी के तौर पर चिकित्सक न सिर्फ अपनी सेवाएं दे रहे हैं बल्कि इस मुश्किल घड़ी में लोगों को संबल भी बंधा रहे हैं। जिला अस्पताल में तैनात ईएमओ डॉ. कमर हैदर जैदी का अपनी टीम के साथ गाया गया गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डॉ. कमर गाना गाकर लोगों से घरों में रहने और चिकित्सकों के रहते उन्हें न डरने का संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला अशराफ टोला निवासी डॉ. कमर हैदर जैदी जिला अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल आफीसर के पद पर तैनात हैं। डॉ. जैदी इन दिनों लंबी ड्यूटी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में डॉ. जैदी के साथ फार्मासिस्ट कमल गौतम, राजपाल, सफाईकर्मी राजू और आकाश सहित अन्य कर्मचारी दिख रहे हैं।
डॉ. जैदी ने बताया कि पढ़ाई के दौरान उनके साथ रहे हरदोई के गौरी खालसा निवासी किरदार नकवी जफर ने कुछ पंक्तियां लिखी थीं। इन्हीं पंक्तियों को उन्होंने गाया है। लोगों को लॉकडाउन का पालन करना चाहिए। चिकित्सक, सफाईकर्मी, पुलिस व अन्य महत्वपूर्ण लोग व्यवस्थाएं संभालने में लगे हैं तो जनता को भी अपना कर्तव्य निभाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें