फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: त्योहार पर नहीं उठा कूड़ा, सड़क किनारे लगे ढेर

Thu, 28 Mar 2024 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। होली के त्योहार की खुमारी नगर पालिका परिषद के जिम्मेदारों पर ही दिखाई दे रही है। त्योहार के बाद भी कूड़े का उठान नहीं कराया जा सका। कूड़ाघरों में भरा कूड़ा मार्गों तक फैला रहा। बुधवार को मार्गों तक फैला कूड़ा लोगों के लिए परेशानी सबब बना रहा।
विज्ञापन

शहरों को साफ-सुथरा और नियमित कूड़ा उठान की व्यवस्था के लिए स्वच्छ भारत मिशन नगरीय में संसाधनों को उपलब्ध कराया गया है। नियमित कूड़ा उठान के साथ ही घर-घर कूड़ा एकत्र किए जाने का भी काम कराया जा रहा है। इस कूड़े को शहर में विभिन्न स्थलों पर बनवाए गए कूड़ाघरों में डलवाया जाता है।
यहां से कूड़े का उठान कराते हुए शहर के बाहर डंप कराए जाने की व्यवस्था है। लेकिन. होली के त्योहार पर भी कूड़ाघरों में कूड़े के ढेर लगे रहे। बुधवार को शहर में महात्मा गांधी मार्ग पर एक इंटर कॉलेज के पास बने कूड़ाघर में कूड़े के ढेर लगे रहे। मवेशियों ने कूड़े को फैलाकर मार्ग तक कर दिया।
विज्ञापन

सरकुलर रोड पर मार्ग के किनारे ही कूड़े के ढेर लगे रहे। ऐसे ही अन्य कूड़ाघरों की भी स्थिति रही। मार्गों तक फैले कूड़ा, दुर्गंध और गंदगी के बीच से लोगों को होली मिलन सहित अन्य आवागमन करना पड़ा।

शहर में कूड़ा लगे होने और मार्गों तक फैला होना संबंधित क्षेत्र के कर्मचारियों की लापरवाही है। इसकी जानकारी जुटाई जाएगी और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन

विनोद कुमार सोलंकी, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें