शहर कोतवाली परिसर में गुरुवार को डीएम पुलकित खरे व एसपी अमित कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में समाज के प्रबुद्ध लोगों की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक से किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। इस कानून से किसी भी जाति एवं धर्म के लोगों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
डीएम ने शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने पर आमजन का आभार जताया। डीएम ने कहा कि पारिवारिक जनगणना हर दस वर्ष बाद की जाती है। कहा कि कुछ भी संदिग्ध नजर आने पर अधिकारियों से व पुलिस से शिकायत करें।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में कोई जानकारी चाहिए तो वह अपने क्षेत्र के उच्चाधिकारियों से संपर्क कर सकता है। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार, सीओ सिटी विजय राना, फखरुल ईस्लाम व वसीम अहमद आदि मौजूद रहे।
शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न थानों में भी गुरुवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। माधौगंज में तहसीलदार बिलग्राम अवनींद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि खुराफाती तत्व लोगों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं।
ऐसे लोगों से सचेत रहें। बिलग्राम प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम रामबिलास यादव की अध्यक्षता मेें बैठक हुई। पिहानी प्रतिनिधि के अनुसार गुरुवार को कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला की अध्यक्षता में कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। गोपामऊ प्रतिनिधि के अनुसार गुरुवार को एसओ सुभाष चंद्र की अध्यक्षता में चौकी पर पीस कमेटी की बैठक हुई।