फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की डीएम ने तलब की रिपोर्ट

विज्ञापन
डीएम अविनाश कुमार। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि नगर निकाय क्षेत्र में सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। नगर निकायों के संपत्ति रजिस्टर से मिलान करने के बाद अवैध कब्जों को चिह्नांकन कर रिपोर्ट दें।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में स्थानीय निकायों की समीक्षा बैठक में डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि अगली बैठक में सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी सरकारी भूमि पर हुए कब्जों को चिह्नांकित कर रिपोर्ट दें।
14वें वित्त आयोग से नगर निकायों में 20 लाख रुपये से अधिक की लागत से कराए जा रहे दो-दो कार्यों की सूची भी उपलब्ध कराने को कह। कहा कि 20 लाख रुपये से अधिक के दो-दो कार्यों का सत्यापन समिति से कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निकाय क्षेत्र में कराए जाने वाले कार्यों की स्वीकृति लेते समय संबंधित कार्य का नक्शा भी प्रस्तुत किया जाए। बैठक में पीएम स्वनिधि योजना, पशु आश्रय स्थल, वेंडिग और नान वेंडिग जोन, नगरीय स्ट्रीट लाइट आदि की भी समीक्षा की। इस दौरान एडीएम संजय कुमार सिंह, एसडीएम सदर लक्ष्मी एन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें