हरदोई। बुखार से हो रहीं मौतों को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने गुरुवार को जिला अस्पताल और सुरसा सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से सुविधाओं की जानकारी ली और सीएमएस को वार्डो का नियमित निरीक्षण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बुखार पीड़ित हर मरीज के खून की जांच कराएं। बिना सूचना अस्पताल से गैर हाजिर रहने पर सुरसा सीएचसी के लैब टेक्नीशियन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय गुरुवार को सुबह 10:30 बजे ने जिला अस्पताल केे बालरोग विभाग, सीएमएस कक्ष, सर्जन कक्ष, दवा वितरण कक्ष, वैक्सीनेशन कक्ष, ईएनटी आदि में व्यवस्थाएं देखीं। वार्ड तीन में रोगियों दवाओं और भोजन की जानकारी ली। कुछ रोगियों ने बाहर से दवा लिखने की शिकायत की। इस पर डीएम ने सीएमएस से इस पर रोक लगाने को कहा साथ ही बुखार के सभी रोगियों के रक्त की जांच कराने क निर्देश दिए। डीएम ने सीएमएस से कहा कि लगातार तीन दिन अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टरों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करें। इसके बाद डीएम सीएमओ को लेकर सुरसा सीएचसी पहुंचे। वहां गैर हाजिर मिलने पर टेक्नीशियन सर्वेश कुमार का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
निजी अस्पताल में बरगलाने की जानकारी
निरीक्षण के दौरान रोगियों व डॉक्टरों ने बताया कि निजी अस्पताल में जांच के दौरान डेंगू आदि होना बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में डेंगू की जांच केवल जिला अस्पताल की पैथालॉजी में होती है। लोग निजी अस्पतालों में जाने क ी बजाए सीधे जिला अस्पताल की पैथालॉजी पहुंचे।
टीवी बंद होने का कारण पूछा
एक नंबर वार्ड में डीएम रोगियों से सुविधाओं व दवाओं के बारे में जानकारी ले रहे थे। वापस लौटते समय वार्ड की दीवार पर लगे टीवी पर नजर गई। इस पर उन्होंने सीएमएस से जानकारी ली, तो बताया गया कि कुछ दिनों से खराब है। इस पर डीएम ने जल्द से जल्द टीवी सही कराने के निर्देश दिए।