फोटो-11- डीएम की फर्जी फेसबुक पर बनाई आईडी का स्क्रीन शाट। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई में अराजकतत्वों ने हरदोई के डीएम की फेक आईडी बना दी। लोगों के पास फेक आईडी से रिक्वेस्ट पहुंची तो इसकी चर्चा प्रशासन तक पहुंची। डीएम के निर्देश पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीएम अविनाश कुमार की फोटो लगाकर किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर फेक आईडी बना ली। दो दिन में कई लोगों के पास डीएम की फोटो लगी आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट पहुंची तो इसकी जानकारी डीएम तक पहुंची।
पूरा मामला संज्ञान में आने पर डीएम अविनाश कुमार के निर्देश पर पुलिस ने बुधवार को अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि सर्विलांस टीम की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।