फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अधूरे कामों पर डीएम ने जताई नाराजगी

Wed, 31 Jan 2024 02:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिलाधिकारी ने आवास विकास परिषद की तीन परियोजनाओं के पूरा न होने पर नाराजगी जाहिर की। अभियंताओं से कहा कि तय समय सीमा में काम को हर हाल में पूरा कराया जाए। काम में देरी से लागत में भी बढ़ोतरी की आशंका रहती है। उन्होंने संडीला आईटीआई और वृहद गोसंरक्षण केंद्र के काम में भी तेजी जाने के कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम एमपी सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर निर्माण कार्य की प्रगति से संबंधित सूचनाएं समय से पोर्टल पर फीड की जाएं। निर्माण परियोजनाओं को समय सीमा में पूरा किया जाए। कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रगति वाली कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
फिर आवास विकास परिषद की तीन परियोजनाओं को समय सीमा में न पूरा करने पर नाराजगी जाहिर की। यूपीसिडको को राजकीय आईटीआई संडीला का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने यूपीपीसीएल को वृहद गोसंरक्षण केंद्र के काम में तेजी लाने के लिए कहा। इस दौरान कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें