फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: डीएम एसपी ने घाटों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। क्षेत्र में कटरी, छिबरामऊ और राजघाट गंगा तट पर सावन में बड़ी संख्या में कांवड़िये जल भरने पहुंचते हैं। उनकी सुरक्षा के मद्देनजर व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शनिवार को डीएम अविनाश कुमार व एसपी राजेश दिवेदी ने घाटों का निरीक्षण किया। डीएम ने संबंधित अफसरों को यात्रा वाले रास्तों की सफाई, बिजली व अन्य व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने एसडीएम विनोद कुमार व सीओ एसके सिंह को घाटों पर गहरे स्थानों पर बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। लेखपाल वीरेश राजपूत को गोताखोरों की टीम के साथ मौजूद रहने की हिदायत दी। इस दौरान महेंद्र सिंह राजपूत, विनोद राजपूत, नर्वेश यादव मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें