हरदोई। काकोरी ट्रेन एक्शन पर सोमवार को जीआईसी सभागार में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुए। जिसमें प्रतिभागियों ने बेहतर प्रस्तुति देकर स्थान प्राप्त किया।
राजकीय इंटर कॉलेज सभागार में हुई भाषण प्रतियोगिता में सीएसएन महाविद्यालय की कीर्ति पाल प्रथम, महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की निष्ठा शुक्ला ने द्वितीय और इसी विद्यालय के आकाश मिश्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता मेें राजकीय इंटर कॉलेज के सोहित कुमार प्रथम, इसी विद्यालय के सत्यम त्रिवेदी द्वितीय और पं. दीन दयाल उपाध्याय मॉडल विद्यालय सिकरोहरी के अमरीन तृतीय स्थान पर रही।
निबंध प्रतियोगिता में श्री वेणी माधव बालिका इंटर कॉलेज की दीया मिश्रा प्रथम, आकाश द्वितीय और दिव्यांशी मिश्रा तृतीय स्थान पर रही। चित्रकला प्रतियोगिता में श्री वेणी माधव बालिका इंटर कॉलेज की रिया सिंह प्रथम, इसी विद्यालय सुरभि वर्मा द्वितीय और सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल की गार्गी राठौर तृतीय स्थान पर रही। इसके अलावा प्रतियोगिता में जीआईसी के सत्यम चतुर्वेदी, साहिल नवाब अली,अर्पित मिश्रा, अजय कुमार, अमन सिंह, गौरव शर्मा, उत्कृष अवस्थी ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य श्याम नारायण यादव, प्रवक्ता सुधाकर बाजपेई, राम किशोर मिश्र आदि मौजूद रहे।