फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर बेघरों को तोहफा

Tue, 10 Nov 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
खुले आसमान के नीचे गुजर बसर करने वाले तमाम बेघरों को इस बार सरकार की ओर से दीपावली का तोहफा दिया गया। पंचायत चुनाव की अधिसूचना की वजह से इंदिरा आवास के  पात्रों के खाते में धनराशि स्थानांतरित नहीं हो सकी थी। अब पैसा उनके खातों में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार से वित्त पोषित इंदिरा आवास योजना से जनपद में चयनित किए गए लाभार्थियों को आवास बनाने को लेकर धनराशि की प्रथम किश्त का आवंटन कर दिया गया। हालांकि इस बार जनपद में लक्ष्य के अनुरूप पात्रों का चयन नहीं हो सका।

पंचायत चुनाव की व्यस्तता और दूसरी ओर गंवई राजनीति के चलते अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप बेघर मिले ही नहीं जिसको लेकर ग्राम्य विकास आयुक्त की ओर से भी नाराजगी व्यक्त की गई। बताते चलें कि जनपद में इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत 17246 पात्रों के चयन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है लेकिन अभी तक 12139 पात्रों का चयन हुआ है, जबकि 5137 लाभार्थी का चयन होना अभी अवशेष है।
विज्ञापन


इंदिरा आवास योजना में लक्ष्य के सापेक्ष कम स्वीकृति होने पर जहां एक ओर आयुक्त ग्राम्य विकास कामरान रिजवी ने नाराजगी व्यक्त की है वहीं उन्होंने अभी तक स्वीकृत हुए लाभार्थियों को प्रथम किस्त का आवंटन ई-एफएमएस से करने के निर्देश दिए।

बताते चलें कि पंचायत चुनाव की अधिसूचना जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य की मतगणना के बाद समाप्त हो गई थी और अब प्रधानी चुनाव को लेकर सात नवंबर से अधिसूचना लागू हुई।

इस बीच की अवधि में पात्रों के खाते में धनराशि भेजने का काम किया गया है और दीपावली तक सभी के खातों में 70 हजार रुपये की प्रथम किस्त 35 हजार पहुंच जाएगी। ग्राम्य विकास अभिकरण निदेशक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि आयुक्त के निर्देश पर प्रथम किस्त की राशि भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें