फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशियों की जगमगाहट की खातिर बाजार रहे आबाद

विज्ञापन
लखनऊ रोड स्थित बाबू सिंह पत्रकार वाली गली में आतिशबाजी छुड़ाते बच्चे। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। दिवाली पर बाजारों में रौनक रही। लोगों ने मूर्तियों, पटाखों और मिठाइयों के साथ फूलों की खूब खरीदारी की।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के सीएसएन कॉलेज में लगे पटाखा बाजार में सुबह से ही भीड़ लग गई। खुशियों को दोगुना करने के लिए बच्चेे पिता के साथ खरीद करते दिखाई दिए। नन्हें मुन्नों ने भी फुलझड़ी, अनार, मेहताब, चरखी चलाकर दीपावली मनाई। इससे बच्चों की खुशियां दोगुनी हो गईं। वहीं मिठाई की दुकानों पर भीड़ रही। खील व खिलौनों की फेरियों पर महिलाओं की भीड़ दिन भर लगी रही।
विज्ञापन

शाम होते ही दगा देने लगे एटीएम
सबसे ज्यादा भीड़ भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम पर रही। इसके अलावा बैंक आफ इंडिया, इंडियन बैंक सहित निजी क्षेत्रों की बैंकों के एटीएम पर खासी भीड़ रही। बैंक जिम्मेदारों का इस संबंध में कहना है कि त्योहारों पर पड़ने वाले अवकाशों के चलते एटीएम के माध्यम से पैसे की निकासी काफी बढ़ जाती है। इसके कारण बैंकों को विशेष व्यवस्था करनी पड़ती है। इसके बाद भी ज्यादातर एटीएम खाली हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें