फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: 19 कार्यों में मिली गड़बड़ी, कार्यदायी संस्थाओं से जवाब-तलब

Thu, 09 Feb 2023 10:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
19 कार्यों में मिली गड़बड़ी, कार्यदायी संस्थाओं से जवाब-तलब
विज्ञापन

- डीएम ने मुख्य सचिव और विभागीय प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर दी गड़बड़ी की जानकरी
- एक करोड़ से अधिक की लागत वाली 71 परियोजनाओं का अधिकारियों की अध्यक्षता वाली तकनीकी समिति ने किया है निरीक्षण
अनूप श्रीवास्तव
हरदोई। एक करोड़ से अधिक की लागत वाली 19 परियोजनाओं में गड़बड़ी की पुष्टि हुई है। अधिकारियों की अध्यक्षता वाली तकनीकी समितियों ने अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों में रिपोर्ट और कार्रवाई को लेकर खलबली है।
जिले में एक करोड़ से अधिक की लागत वाली 71 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इन कार्यों को कराने के लिए कई कार्यदायी संस्थाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएम एमपी सिंह ने इन कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए अधिकारियों की अध्यक्षता में सिविल और इलेक्ट्रिकल से जुड़े अभियंताओं को नामित कर समिति का गठन किया था। इन जांच समितियों ने अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपी है।
विज्ञापन

इन 71 में 19 परियोजनाओं में समिति ने गड़बड़ी की पुष्टि की है। इस पर डीएम ने कार्यों से संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता, परियोजना प्रबंधक से साक्ष्य सहित जवाब मांगे हैं। इसके साथ ही कार्यवार गड़बड़ी की जानकारी मुख्य सचिव और संबंधित कार्यदायी संस्था के अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर दी है। (संवाद)

इन कार्यों में तकनीकी समिति को जांच में मिली गड़बड़ी
- गोपामऊ में 18.67 करोड़ की लागत वाले आवास विकास परिषद की ओर बनवाए जा रहे राजकीय पालीटेक्निक भवन में गड़बड़ी।
- संडीला में 12.80 करोड़ की लागत वाले उप्र राजकीय निर्माण निगम की ओर से बनवाए जा रहे राजकीय पॉलिटेक्निक भवन में गड़बड़ी।
- हरदोई के कुतुआपुर में 14.45 करोड़ की लागत वाले यूपीपीसीएल की ओर से निर्मित कराए जा रहे 50 बेड के एकीकृत आयुष चिकित्सालय भवन में गड़बड़ी।
- संडीला में 11.23 करोड़ की लागत वाले यूपीसिडको की ओर से बनवाए जा रहे राजकीय आईटीआई भवन में गड़बड़ी।
- नगर पालिका परिषद संडीला में 10.24 करोड़ की लागत वाले सीएंडडीएस की ओर से बनवाए जा रहे आईएचएसडी के 252 आवासों में गड़बड़ी।
- गोपामऊ में 6.72 करोड़ की लागत से सीएंडडीएस की ओर से निर्मित कराए जा रहे आईएचएसडीपी के 144 आवासों में गड़बड़ी।
- हरदोई-बावन-सवायजपुर मार्ग पर 7.16 करोड़ की लागत से पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक की ओर से कराए जाने वाले सतह सुधार में गड़बड़ी।
- पिहानी में 6.61 करोड़ की लागत वाले यूपीपीसीएल की ओर से बनवाए जा रहे राजकीय महाविद्यालय के विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय भवन में गड़बड़ी।
- नगर पालिका परिषद हरदोई के 5.115 करोड़ की लागत के सीएंडडीएस की ओर से बनवाए जा रहे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में गड़बड़ी।
- शाहाबाद के ककरघटा में 4.80 करोड़ की लागत वाले यूपीपीसीएल की ओर से बनवाए जा रहे मिनी स्टेडियम में गड़बड़ी।
- गोपामऊ के पिहानी में 4.45 करोड़ की लागत वाले यूपीपीसीएल की ओर से बनवाए जा रहे मल्टीपरपज हॉल में गड़बड़ी।
- संडीला के राजकीय पॉलिटेक्निक में 2.07 करोड़ की लागत वाले यूपीसिडको की ओर से बनवाए जा रहे 50 क्षमता के छात्रावास में गड़बड़ी।
- शाहाबाद में 2.06 करोड़ की लागत वाले सीएंडडीएस की ओर से बनवाए जा रहे 100 बेड के छात्रावास में गड़बड़ी।
- संडीला-औरास-चकलवंशी मार्ग के 1.99 करोड़ की लागत वाले पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-2 की ओर से कराए गए चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण में गड़बड़ी।
- ग्रामीण पाइप पेयजल योजना के 1.96 करोड़ की लागत वाली जल निगम की ओर से कराए जा रहे गंज जलालाबाद के पंप हाउस में गड़बड़ी।
- बालामऊ क्षेत्र में 1.94 करोड़ की लागत वाले उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड-द्वितीय की ओर से बनवाए जा रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणमल में गड़बड़ी।
विज्ञापन

- सर्वशिक्षा अभियान में 1.77 करोड़ की लागत वाले कछौना कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के 100 बेड छात्रावास में गड़बड़ी।
- बिलग्राम क्षेत्र में 1.69 करोड़ की लागत से पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-दो की ओर से बनवाए जा रहे बिलरायां-पनवारी मार्ग से घासीरामपुरवा मार्ग निर्माण में गड़बड़ी।
- 1.22 करोड़ की लागत वाले पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक की ओर से बनवाए गए दहेलिया से कटरी छोछपुर से मार्ग में गड़बड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें