फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में जिला पंचायत सदस्य के पति सहित दो की मौत

Sat, 08 Apr 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
जिला अस्पताल में रोती बिलखती शिवपाल की पत्नी पूनम, मां और अन्य रिश्तेदार। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
टड़ियावां। हरदोई-गोपामऊ रोड पर शुक्रवार शाम आमने सामने बाइकें भिड़ने से जिला पंचायत सदस्य के पति सहित दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। एक को जिला अस्पताल और दूसरे को सीएचसी टड़ियावां में भर्ती कराया गया है। सूचना पर परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस ने दोनों शवों को मर्च्युरी में रखवा दिया है। 
विज्ञापन


टड़ियावां ब्लॉक की उदरा ग्राम पंचायत के मजरा तरी निवासी पूनम पत्नी शिवपाल जिला पंचायत सदस्य हैं। शिवपाल का छोटा भाई हरीओम गांव का प्रधान। पिता महेश भी प्रधान रह चुके हैं। बीमार चल रहे महेश का लखनऊ के डॉक्टर के पास इलाज चल रहा है। 16 अप्रैल को हरीओम के बेटे हर्षित का मुंडन और शिवपाल के बेटे प्रियांशू की दिवाई की रस्म होनी थी।

इसके उपलक्ष्य में भागवत कथा का भी कार्यक्रम था। मुंडन और भागवत कथा की तैयारियां चल रही थीं। शुक्रवार को शिवपाल बुलट बाइक से पिता के लिए दवा लेने लखनऊ गए थे। उनके साथ बुआ का बेटा अभिषक पुत्र श्रीकृष्ण निवासी पिहानी भी था। शाम को शिवपाल दवा लेकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन


हरदोई-गोपामऊ रोड बक्खीपुरवा गांव के प्राथमिक स्कूल के पास शिवपाल की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में शिवपाल (35) के अलावा दूसरे बाइक का चालक राममूरत (28) पुत्र नंदा निवासी जपरा मजरे गुरुदयाल पुरवा और बलराम (32) पुत्र रामचरण गंभीर रूप से घायल हो गए।

अभिषक को भी हल्की चोटें आईं। हादसे के बाद वह खेतों की तरफ भाग गया। ग्रामीणों  ने डायल 100 पर हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने शिवपाल और राममूरत को मृत घोषित कर दिया।

बलराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में खेतों में पड़े अभिषेक को भी पुलिस ने सीएचसी टड़ियावां में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवा दिया है। दोनों ही बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें