फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़े सड़क हादसों से जिलाधिकारी चिंतित

Sun, 03 May 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान दिवस का मुख्य आयोजन कोतवाली शहर में किया गया। जहां डीएम और एसपी ने पहुंचकर शिकायतों को सुना। डीएम ने समाधान दिवस पर आपसी व भूमि संबंधी विवादों का निस्तारण करने के निर्देश दिए और सड़क दुर्घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी पर चिंता जताई। उधर, एसपी ने ट्रैफिक नियम लागू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


समाधान दिवस पर जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने कहा कि थानों पर शिकायत लेकर आने वालों से अच्छा व्यवहार किया जाए और शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान कराया जाए। कहा कि आपसी एवं भूमि संबंधी विवादों का निस्तारण समाधान दिवस पर ही किया जाए।

शिकायतों से संबंधित दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर उनके पक्षों को सुने और समस्या का निस्तारण करें। डीएम ने जिले में बढ़ रही मार्ग दुर्घटनाओं पर चिंता जताई और पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता वीके श्रीवास्तव को बाईपास बनवाने को शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


साथ ही मार्गों के किनारों पर डेजिनेटर एवं कैटआई लगवाने के निर्देश दिए। कहा कि मार्गों पर पड़ने वाले मोड़ों पर डेजिनेटर के साथ ही साइन बोर्ड भी लगवाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाएं न हो सकें। एसपी उमेश सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का पालन किया जाए, दो पहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी को न बैठने दें।

हेलमेट अवश्य पहना जाए और वाहन को नियंत्रित गति से चलाएं तथा नशे की हालत में वाहन चलाते मिलने पर कार्रवाई की जाए। इस दौरान सीओ सिटी रामलाल राय व शहर कोतवाल नागेंद्र मिश्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें