फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला समन्वय व निगरानी समिति के चेयरमैन बने सांसद

Sat, 06 Aug 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरदोई। केंद्रीय योजनाओं के अनुश्रवण के लिए गठित जिला समन्वय व निगरानी समिति का चेयरमैन सांसद अंशुल वर्मा को बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पत्र जारी कर यह जानकारी दी। वहीं, डीएम ने बताया कि जिला स्तर पर समिति की 13 अगस्त को विकास भवन सभागार में बैठक होगी।
विज्ञापन


ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पेयजल व स्वच्छता मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पत्र में बताया गया कि जिला समन्वय व निगरानी समिति यानी दिशा पूर्व से चल रही जिला सतर्कता एवं निगरानी समितियों का अधिक्रांत करेंगी। बैठकें प्रत्येक तिमाही में कम से कम एक बार अर्थात प्रत्येक वर्ष अप्रैल, जुलाई, अक्तूबर व फरवरी में होंगी। चालू वर्ष के लिए नवसृजित समिति की पहली बैठक 13 अगस्त को होगी।

इस ओर जिला स्तर पर डीएम विवेक वार्ष्णेय ने भी पत्र भेजकर अवगत कराया है। बैठक में सांसद अंशुल वर्मा केंद्रीय योजनाओं जैसे मनरेगा, दीनदयाल अंत्योदय योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, नेशनल सोशल असिस्टेंट प्रोग्राम, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, सर्व शिक्षा अभियान, आईसीडीएस, नेशनल हेल्थ मिशन, मिड डे मील सहित 22 योजनाओं की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें