फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के गुडवर्क पर विवादों की छाया, शिकायत मुख्यमंत्री से

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र में नौ फरवरी को एक कार से 25 पेटी शराब बरामद कर पांच लोगों को गिरफ्तार किए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। हालांकि प्रकरण में आरोपों से घिरे सर्विलांस सेल के तत्कालीन प्रभारी आलोक सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने जिस युवक को फरार बताया है, उसके छोटे भाई लखीमपुर निवासी भाजपा नेता ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री, पुलिस और गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से की है।
विज्ञापन

नौ फरवरी को पुलिस ने दावा किया था कि हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर बेहटागोकुल थाना क्षेत्र में सैदपुर नहर पुल से एक कार में अरुणाचल प्रदेश में बिक्री के लिए बनी 25 पेटी शराब बरामद की गई है। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर दो लोगों के फरार होने की जानकारी पुलिस ने दी थी। फरार लोगों में पुलिस ने सुशील अवस्थी पुत्र श्रीराम अवस्थी का नाम भी बताया था। लखीमपुर जनपद के मैगलगंज निवासी सुशील अवस्थी के छोटे भाई श्याम किशोर अवस्थी भाजपा नेता हैं।
श्याम किशोर ने पुलिस के गुडवर्क पर ही सवाल उठाकर मुख्यमंत्री, गृह विभाग और पुलिस के उच्चाधिकारियों से सर्विलांस सेल के प्रभारी रहे आलोक सिंह और बेहटागोकुल के प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र आनंद की शिकायत की है। श्याम किशोर अवस्थी का कहना है कि छह फरवरी की रात भाई सुशील का मुनीम अमित मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा निवासी मैगलगंज जनपद लखीमपुर, मैगलगंज के ही ढाबे पर बकाया लेने गया था। यहीं से अमित गायब हो गया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मैगलगंज कोतवाली में दी गई, तो सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इस फुटेज से पता चला कि कुछ लोगों ने अमित को उठाया है। इसके बाद नौ फरवरी को अमित को शराब की तस्करी का आरोपी बनाकर जेल भेज दिया गया। सीसीटीवी फुटेज वायरल हो जाने के बाद मामला और तूल पकड़ गया। एसपी अमित कुमार ने बताया कि दस फरवरी को ही मामले की शिकायत मिली थी। इसकी जांच अपर पुलिस अधीक्षक से कराई जा रही है। फिलहाल आलोक सिंह को लाइन में तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें