फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शराब के नशे में भाइयों में विवाद, बड़े भाई की जीभ काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के खरिका गांव में शनिवार रात तीन सगे भाइयों में शराब के नशे में विवाद हो गया। विवाद के दौरान छोटे भाइयों ने बड़े भाई की जीभ काट ली। सीएचसी बेहंदर में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

खनिका निवासी मूलचंद्र (51) ने बताया कि उसके सगे छोटे भाई श्रवण और चंदा शनिवार रात 12 बजे शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे। मना करने पर दोनों ने मिलकर उसको पीट दिया। सरवन ने इसी दौरान मूलचंद्र को पकड़ लिया और चंदा ने उसकी जीभ काट ली। परिजन मूलचंद्र को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष रामलखन ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें