फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर करने के निर्देश

Wed, 20 Jan 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी रमेश मिश्रा ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाए। इस ओर लापरवाही करने वाले अधिकारी रवैया सुधारे नहीं तो कार्रवाई होगी। डीएम  ने कहा कि कोई भी अधिकारी अपने तैनाती मुख्यालय को बिना अनुमति के नहीं छोड़ेंगे और शासन की मंशानुसार कार्यालय में 10 से 12 बजे तक आम जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए कार्य करेंगे।
विज्ञापन


सदर तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्रामों में कराए गए कार्यों के सत्यापन के लिए जो अधिकारी नामित है वे अपनी रिपोर्ट एक सप्ताह में प्रस्तुत करें। तहसील दिवस में माधुरी पत्नी स्व. प्रमोद निवासी अंधर्रा ने शिकायत करते हुए डीएम से कहा कि उनके पति की पांच माह पूर्व मृत्यु हो गई थी, 4 बच्चें हैं, वह विधवा पेंशन के लिए विकास खंड कार्यालय के चक्कर लगा रही है लेकिन पेंशन स्वीकृत नही की गई। इस पर जिलाधिकारी ने  प्रोबेशन अधिकारी को पेंशन के संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

दिव्यांग राहुल निवासी हरपालपुर ने अपनी मौसी चंद्रकला के साथ तहसील दिवस मे आकर जिलाधिकारी से विकलांग पेंशन और ट्राईसाइकिल दिलवाने का अनुरोध किया। इस पर जिलाधिकारी ने दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी को पेंशन तथा ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर पप्पू गुप्ता, सीओ सिटी रामलाल राय, तहसीलदार सदर राजेश कुमार, जिला विकास अधिकारी उग्रसेन यादव, जिला गन्ना अधिकारी संजय कुमार, उप कृषि निदेश बृजेश चंद्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें