फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव पहुंचकर अधिकारी करेंगे शिकायतों का निस्तारण

Sun, 03 Apr 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। जनता की समस्याओं का निस्तारण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अब पुलिस अधिकारी गांव पहुंच कर लोगों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। इसके लिए विभाग की ओर से कार्य योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन


प्रदेश में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने और आम लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए पुलिस विभाग ने गांव गांव जाकर लोगाें समस्याओं को सुन उनके निस्तारण की कार्य योजना बनाई है। पुलिस महानिरीक्षक अपराध की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि अप्रैल से गांव में जिला स्तरीय अधिकारी पहुंच कर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान कराएंगे। इसके साथ ही कानून व्यवस्था की भी समीक्षा करेंगे।

महानिरीक्षक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पुलिस अधीक्षक माह में कम से कम दो ग्राम सभाओं में बैठक कर जन शिकायतें सुनेंगे और उनका समाधान कराएंगे। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक माह में तीन और सीओ माह में चार ग्राम सभाओं में पहुंच कर जनता की समस्याओं को सुनकर निस्तारित करेंगे। साथ ही कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

महानिरीक्षक के आदेश के आने के बाद विभाग ने ग्राम सभावार बैठकों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है। इससे जनता को लाभ मिलेगा।

एसपी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि  गांव में बैठक में लोगों की समस्याओं के साथ अराजकता फैलाने वालों के विषय में भी जानकारी लेकर उन पर कार्रवाई की जाएगी। इससे जनता को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें