फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायूसी: रफ्तार भरेंगी होली विशेष ट्रेनें, जिले में ठहराव नहीं

Mon, 03 Mar 2025 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ व शाहजहांपुर में स्टॉपेज पर हरदोई में रनथ्रू
विज्ञापन

- नियमित गाड़ियों में आरक्षण फुल, विशेष ट्रेनों ने किया मायूस
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। रंग पर्व होली को अब दस दिन ही बचे हैं। दूर प्रदेशों में बसे लोगों को अपनों के बीच पहुंचाने के लिए रेलवे ने त्योहार विशेष ट्रेनें संचालित की जानी हैं। विशेष ट्रेनों ने एक बार फिर से जिले के लोगों को निराश किया है। त्योहार विशेष ट्रेनें चलाई तो गई हैं लेकिन हरदोई में किसी भी ट्रेन का स्टापेज नहीं है, जबकि पड़ोसी जिला लखनऊ और शाहजहांपुर में ट्रेनों का ठहराव किया गया है।
होली पर रेलवे ने भले ही त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन कर दिया है लेकिन जिले में यात्रियों को मायूसी ही हाथ लगी है। त्योहार को लेकर पहले ही नियमित ट्रेनों में आरक्षण फुल हो चुके हैं और ट्रेनों में नो-रूम भी होने लगा है। यात्रियों को विशेष ट्रेनों के संचालन की उम्मीद थी लेकिन त्योहार से 10 पहले से विशेष ट्रेनों के हुए एलान में कोई भी ट्रेन ऐसी नहीं है जिसका ठहराव हरदोई स्टेशन पर किया गया है। जबकि रेलखंड के शाहजहांपुर और लखनऊ स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इस कारण से जिले में रहने वाले दूसरे जिलों व प्रदेश व्यक्तियों को अपने घर जाने के लिए लखनऊ, शाहजहांपुर और बरेली स्टेशन से ट्रेन पकड़नी पड़ेगी। दूसरे प्रदेशों से जिले में आने वाले लोगों को परेशान होना पड़ेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक रेल प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने विशेष ट्रेनों के संचालन की समय सारिणी भी जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शाहजहांपुर में इन विशेष ट्रेनों का हुआ ठहराव
हरदोई। लखनऊ से नई दिल्ली के बीच ट्रेन संख्या 04207 प्रत्येक सोमवार को लखनऊ से सुबह 6:35 बजे और 04208 ट्रेन सोमवार को ही 3, 10 और 17 मार्च को चलेगी। दिल्ली से लखनऊ के बीच यही ट्रेन 04208 उसी दिन रात को 20:20 बजे चलेगी। नई दिल्ली से गोरखपुर के बीच 04022 ट्रेन दिल्ली से शुक्रवार को 7, 14 और 21 मार्च को और गोरखपुर से दिल्ली के बीच शनिवार को 8,15 और 21 मार्च को चलेगी। छपरा से आनंद विहार के बीच ट्रेन 05113 छपरा से प्रत्येक बुधवार को 5 से 26 मार्च तक और ट्रेन संख्या 05114 आनंद विहार से प्रत्येक बृहस्पतिवार को 6 से 27 मार्च तक संचालित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें