फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रजबहे में डूबकर दिव्यांग की मौत

Fri, 16 Feb 2024 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के झंडीपुरवा गांव में शुक्रवार को शौच के लिए गए दिव्यांग का पैर फिसल गया। इसके कारण वह नहर से निकले रजबहा में गिर गया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने उसे रजबहे से निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

झंडीपुरवा मजरा परचल रसूलपुर निवासी वीरेंद्र कुमार (47) पैरों से निशक्त थे। शुक्रवार सुबह लगभग छह बजे शौच के लिए गांव के पास से ही निकली शारदा नहर के रजबहे (बंबा) के किनारे गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह रजबहे में गिर गए और डूबकर उनकी मौत हो गई। वीरेंद्र की शादी हुई थी, लेकिन लगभग 20 वर्ष पहले पत्नी से उनका अलगाव हो गया था।
वह चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे, भाई ही उसका भरण पोषण करते थे। घटना की जानकारी पर बिलग्राम कोतवाल नारायण कुशवाहा ने पुलिस टीम मौके पर भेजी। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें